ऐडवांस्ड एकसेस कंटेंट सिस्टम (ऐ.ऐ.सी.एस.) HD-DVD कॉपीराइट सुरक्षा तकनीक की मालिक है। कुछ महीने पहले, इस तकनीक को तोड़ने का कोड अन्तरजाल में आया। यह कोड बहुत सारी वेबसाईट उपलब्ध था। ऐ.ऐ.सी.एस. ने इन वेबसाइटों को कानूनी नोटिस दिया तो उन्होने इसे हटा दिया। इसके बाद यह बहुत सारे लोगों ने इसे अपने साइट में प्रकाशित कर दिया। यह “09 F9″ के सूत्र (string) के साथ है और आप इसे स्वयं वेब पर ढ़ूढ़ सकते हैं। इसके बारे में कई कहानियां भी प्रकाशित की गयीं हैं। यह भी अन्तरजाल पर हैं और इन्हें पढ़ सकते हैं।

डिगस् डॉट कॉम, अन्तरजाल में आने वाली नयी चिट्ठियां, पॉडकास्ट, और विडियोकास्ट बाताने वाली लोकप्रिय वेबसाइट है। HD-DVD कॉपीराइट सुरक्षा को तोड़ने से संबन्धित कई कहानियों की सूचना डिगस् डॉट कॉम पर भी दी गयीं। ऐ.ऐ.सी.एस. ने डिगस् डॉट कॉम को कानूनी नोटिस दिया वे इस तरह की चिट्ठियों को हटा दें। पहले तो वे मान गये और उनके सी.ई.ओ. जे ऐडल्सन ने इन सूचनाओं को हटाने की बात कही पर डिगस् डॉट कॉम के सैकड़ों पाठकों ने उन्हे यह करने से रोका। उन्होने पुनः वह सामग्री पोस्ट की, यहां तक एफ ९ पर एक गाना भी यू-ट्यूब में पोस्ट हो गया - यहां, यहां, यहां, यहां देखें)। यह कोड शर्टों के ऊपर भी प्रकाशित हो गया। इस पर डिगस् डॉट कॉम के संस्थापक नेे केविन रॉस इस निर्णय को पलट कर इन चिट्ठियों की सूचना मिटाने को मना कर दिया। उनका कहना है कि

अपनी आजादी को हम हरगिज़ भुला सकते नहीं,

सर कटा सकते हैं, लेकिन सर झुका सकते नहीं।

डिगस् डॉट कॉम का एक तरह से कहना है कि,

  • इन कहानियों की सूवना हटाने से यह कहानियां तो समाप्त नहीं हो जायंगी? वे हमेशा अन्तरजाल पर रहेंगी जो ढूढ़ना चाहेगा, वह ढूढ़ सकता है फिर सूवना क्यों हटायीं जांय;
  • उन्होने ने न तो कोड निकाला है न ही प्रकाशित किया है वह तो इस बारे में कहानियों की कड़ी दे रहें हैं। यह उनकी स्वतंत्रता की बात है।

ऐ.ऐ.सी.एस. का कहना है कि कहानियां तो नहीं हटेंगी पर लोग इन्हें आसानी से नहीं ढूढ़ पायेंगे।

आपको क्या लगता है डिगस् डॉट कॉम गलत है? यदि गलत है तो क्या यह वेबसाइट बन्द हो जायगी? क्या कॉपीराइट का कानून पुराना हो गया और नया बनना चाहिये? यहां यह जानना जरूरी है कि ट्रिप्स १९९४ में आया जबकि अंतरजाल का प्रचलन इसके बाद १९९० दशक के अन्त में ही शुरु हुआ। यानि कि उस समय कोई भी यह नहीं समझ सकता था कि यह तकनीक क्या कर सकती है।


Leave a Comment




  • Can Not See Hindi or Want to read this Blog/ Post in another Script

    If you can not see Hindi the set your view or character encoding to Unicode UTF-8.

    If you wish read the post in any other Indian or Roman script then please go here.
  • Fill up the post address;
  • Tick the script in which you wish to read; and
  • Click on the button 'Transliterate (I have read the disclaimer)'.
  • Recent Posts

  •  

    May 2007
    M T W T F S S
    « Apr   Jun »
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    28293031  
  • Top Posts

  • नयी टिप्पणियां

    समीर ला… on इंगलैंड मे…
    चन्द्र… on आप कब डेस्क…
    Prashant Priyadarshi on क्या आप जान…
    alpana on ऐ मेरे दिल क…
    mehhekk on ऐ मेरे दिल क…
  • श्रेणियां

  • कितनी बार देखा गया

    • 10,618 बार
  • Meta