अक्सर चिट्ठाकार, केवल अपने सिर का चित्र बना कर जिसमें गले के नीचे कुछ नहीं होता है, अवतार के लिये या फिर परिचय के लिये, अपने चिट्ठा पर डालते हैं। कभी, कभी केवल पूरा शरीर भी होता है। इसे हैकरगॉचिस् कहते हैं।
GNU Image Manipulation Programme (GIMP) जिम्प के द्वारा आप चित्रों को ठीक कर सकते हैं, उनकी रिटचिंग उसी तरह से कर सकते हैं जैसे कि फोटोशॉप में कर सकते हैं। यह जीपीएल के अंतरगत प्रकाशित ओपेन सोर्स प्रोग्राम है। यह न केवल मुफ्त है पर मुक्त भी। यह सारे ऑपरेटिंग सिस्टम में (विंडोज़ में भी) चलता है। मैं इसी का प्रयोग करता हूं। यह बहुत अच्छा प्रोग्राम है। यह वह सब काम कर सकता है जिसकी किसी भी सधारण व्यक्ति को कंप्यूटर पर काम करने में जरूरत होती है। इस पर भी काम करके देखिये।
यदि आप, जिम्प के द्वारा, अपनी हैकरगॉचिस् बना कर अपने चिट्ठे पर डालना चाहें तो उसकी विधि यहां और यहां बतायी गयी है। कुछ हैकरगॉचिस् के उदाहरण यहां दिखाये गये हैं
यह भी विचार करने की बात है कि,
यदि मुक्त सोर्स का प्रोग्राम उतना ही अच्छा काम करे जितना कि मालिकाना प्रोग्राम, तो फिर मुक्त सॉफ्टवेर में ही क्यों न काम किया जाय?
April 5, 2007 at 9:59 am
जब सोफ्टवेर है ही तो अपना एक चित्र बना ही डालो
जिम्प को आज़माएंगे.
April 5, 2007 at 10:41 am
उन्मुक्त बाबू - paint.net ईस्तेमाल कर के देखिए। बहुत ही गजब चीज बनाए हैं बनाने वाले। साथ ही यहाँ जाकर खूब सारे ट्यूटोरियल भी पढ़ें
http://paintdotnet.12.forumer.com/viewforum.php?f=15
कभी समय मिले तो हिन्दी के लिए स्क्रीनकॉस्ट भी बनाएं। आज एक ठौ स्क्रीनकॉस्ट बना कर मिर्ची सेठ व सर्वज्ञ पर डाले हैं बहुत मजा आया।
http://ms.pnarula.com/200704/how_to_type_in_hindi/
पंकज