छुट-पुट

उन्मुक्त पर मेरे विचार, छुट-पुट पर इधर उधर

यूरोपियन यूनियन की लिनेक्स के बारे में राय

यूरोपियन यूनियन, यूरोप के देशों का संघ है। शायद, यह इस समय दुनिया के सारे संघो में सबसे महत्वपूर्ण है। यह अपने सदस्य देशों के विकास, कानून, और उनके अधिकारों के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय लेता है। यह निर्णय सदस्य देशों को मानने पड़ते हैं क्योंकि न मानने पर उनहें संघ छोड़ना पड़ेगा जो कि इनकेे लिये मुमकिन नहीं है। यह इसी प्रकार है कि हमें ट्रिप्स की शर्तें माननी पड़ती हैं न मानने पर हमें विश्व व्यापार संघ छोड़ना पड़ेगा। यह करना हमारे लिये असम्भव तो नहीं पर ना मुमकिन है (विस्तार से जानने के लिये यहां देखें)।

यूरोपियन यूनियन की काऊंसिल में चल रही अधिकतर कार्यवाही को सार्वजनिक रूप से देखा जा सकता है पर इन कार्यवाहियों को केवल विंडोस या मैक कंप्यूटर पर ही देखा जा सकता है। यह लिनेक्स पर नहीं देखा जा सकता है। आप पूछेंगे यह क्यों है तो इसके लिये आपनो इनकी FAQ देखनी पड़ेगी। इसके मुताबिक,

‘Question: On which platforms can I view the live streaming media service of the Council of the European Union?
Answer: The live streaming media service of the Council of the European Union can be viewed on Microsoft Windows and Macintosh platforms. We cannot support Linux in a legal way. So the answer is: No support for Linux’

जवाब के अनुसार, यह कार्य किसी कानून की अड़चन के कारण नहीं हो सकता। यदि यह कार्य किसी तकनीकी कमी के कारण नहीं हो सकता था तो कोई बात नहीं थी। क्योंकि, लिनेक्स यूनिक्स का रूप है और इसे सर्वर की तरह बढ़ाया गया है। हो सकता है कि डेस्कटॉप में उतनी सुविधायें न हों जितनी की विंडोस या मैक में है – पर यह कह देना की कानून की अड़चन है, अलग बात है।

विंडोस या मैक दोनो ही मालिकाना सॉफ्टवेर हैं। लिनेक्स पर कोई मालिकाना हक नहीं जमा सकता, यह एक तरह का सार्वजनिक सॉफ्टवेर है (विस्तार के लिये यहां और यहां देखें)। यदि कानूनी अड़चन हो, तो वह विंडोस या मैक में हो सकती है न कि लिनेक्स में। मुझे तो लगता है कि इनके कानूनी विशेषज्ञों को कानून का ठीक ज्ञान नहीं है। आप का क्या ख्याल है?

यदि आपको यह लगता है कि यूरोपियन यूनियन का यह गलत कदम है तो आप अपना सहयोग यहां दे सकते हैं। मुझे यह बताने की जरूरत नहीं कि मैं अपना सहयोग (हस्ताक्षर नम्बर १२२६) दे चुका हूं।

January 1, 2007 - Posted by उन्मुक्त | hindi, हिन्दी | | 1 Comment

1 Comment »

  1. [...] of their websites & adopted unicode from 1st January 2007. Hindi tech blogger Unmukt is kinda surprised as live streaming media service of Council of European Union can be seen only on Windows and Mac [...]

    Pingback by Global Voices Online » Blog Archive » The Hindi Blogosphere: Nithari and the New Year | January 8, 2007


Leave a comment