छुट-पुट

उन्मुक्त पर मेरे विचार, छुट-पुट पर इधर उधर

Archive for June, 2009

गाना, विडियो अपलोड करने वालों – सावधान

Posted by उन्मुक्त on June 27, 2009

मैंने कुछ समय पहले उन्मुक्त चिट्ठे पर अंतरजाल की मायानगरी में नामक एक श्रंखला लिखी थी। इस चिट्ठी में वेब के इतिहास, उसके आविष्कार, उसके भविष्य, उसके कारण उठ रही मुश्किलों, सवालों और कानूनी अड़चनों के बारे में चर्चा की गयी है। इसकी एक कड़ी ‘गोलमाल है भाई गोलमाल‘ में बताया था

‘बाज़ार में हर तरह की सीडी मिलती – कानूनी, गैर कानूनी। यदि आप कानूनी वीडियो या संगीत की सीडी खरीदते हैं तो उसे आप सुन तो सकते हैं पर उसे या उसके भाग को किसी वेबसाइट {(जैसे यूट्यूब (youtube) या ईस्निप्स् (esnips)} पर अपलोड कर, उसे सार्वजनिक कर देना, गलत है। यह कॉपीराइट का उल्लंघन है। गाने अपलोड करना कॉपीराइट का उल्लंघन है।’

यह भी सच कि कुछ परिस्थितियों में कॉपीराइट का उल्लंघन नहीं होगा। इस बारे में आप मेरी चिट्ठी, ‘मुज़रिम उन्मुक्त, हाज़िर हों‘ पर पढ़ सकते हैं।

अमेरिका में, युनिवर्सल म्यूज़िक ग्रुप ने, जैमी थॉमस रैसेट (Jammie Thomas Rasset) नामक महिला पर मुकदमा चलाया कि उसने २४ गानों को अपलोड कर दूसरों को कॉपी करने की सुविधा दी। इस मुकदमे में जैjammie thomas kidsमी का कहना था कि उसने कोई गाना अपलोड नहीं किया था।

जैमी थॉमस रैसेट अपने दो पुत्रों के साथ

जैमी के ऊपर पहले चला मुकदमा, जूरी को ठीक से न निर्देश देने के कारण रद्द कर दिया गया। उसके ऊपर फिर से मुकदमा चलाया गया। उनके पहले वकील ब्राइन टोडर (Brian Toder) ने उन्हे पैसे न मिलने के कारण मुकदमे से अपना नाम, न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद हटा दिया था। जैमी के नये वकील, २५ साल के किवि कामारा (Kiwi Camara) हैं।

कामारा ने १९ साल की उम्र में हावर्ड विश्वविद्यालय में कानून का दाख़िला लिया था। वे हावर्ड से कानून की शिक्षा लेने वाले सबसे कम उम्र के विद्यार्थी है। वे यह मुकदमा बिना कोई फ़ीस लिये कर रहे थे। उनके मुताबिक उन्होंने यह मुकkiwi camaraदमा इसलिये लिया ताकि अन्य मुक़द्दमों में यह नज़ीर बन सके।

जैमी के वकील किवी कामारा

जूरी ने, जैमी की कोई बात नहीं मानी और उस पर ८०,००० डॉलर प्रति गाना, कुल १९ लाख २० हज़ार डॉलर का जुर्माना लगाया गया। यह इस तरह का पहला मुकदमा है।

माना जैमी गलत है।  लेकिन फिर भी क्या एक गाने के लिये ८०,००० डॉलर सही है?

इस बारे में, आप विस्तार से, नीचे ज़मेन्टा के द्वारा बताये सम्बन्धित लिखों में पढ़ सकते हैं।

इस चिट्ठी का पहला चित्र यहां और दूसरा  यहां से लिया गया है।

अंतरजाल की मायानगरी में

टिम बरनर्स् ली।। इंटरनेट क्या होता है।। वेब क्या होता है।। वेब २.०।। सॅमेंटिक वेब क्या है और विकिपीडिया का महत्व।। लिकिंग, क्या यह गलत है।। चित्र जोड़ना – यह ठीक नहीं।। फ्रेमिंग भी ठीक नहीं।। बैंडविड्थ की चोरी – क्या यह गैर कानूनी है।। बैंडविड्थ की चोरी – कब गैरकानूनी है।। डोमेन नाम विवाद क्या होता है।। समान डोमेन नाम विवाद नीति, साइबर और टाइपो स्कवैटिंग।। की वर्ड और मॅटा टैग विवाद।। गोलमाल है भाई गोलमाल।। गाना, विडियो अपलोड करने वालों – सावधान।। अन्तरजाल पर कानून में टकराव।। समकक्ष कंप्यूटर के बीच फाइल शेयरिंग।। शॉ फैनिंग, नैपस्टर सॉफ्टवेयर, और उस पर चला मुकदमा।। कज़ा केस।। ग्रॉकस्टर केस।। ग्रॉकस्टर केस में अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय का फैसला।।

ज़ेमन्टा के द्वारा बताये गये सम्बन्धित लेख

Reblog this post [with Zemanta]

Posted in IPR, कानून | Tagged: , , , , , , , , , , , , | 4 Comments »

हाय, यह क्या किया – मेरा दिल ही टूट गया

Posted by उन्मुक्त on June 12, 2009

किशोरावस्था में कदम रखते रखते मैंने, शायद हम सब ने,  आर्ची कॉमिक्स पढ़ना शुरु कर दिया। कॉमिक्स पढ़ने में,   आर्ची कॉमिक्स पढ़ने का जनून सबसे अन्त तक चला। सुपरमैन, बैटमैन, फ्लैश, वंडरगर्ल, टार्ज़न, फैंटम भी पढ़ा पर कहीं यह भी आभास होता था कि सच नहीं हो सकता पर आर्ची कॉमिक्स के साथ यह नहीं लगता था। आर्ची कॉमिक्स पढ़ते पढ़ते, हम अपने मित्रों में, आर्ची, रॅगी, जगहॅड, बॅटी और विरॉनिका को ढ़ूढ़ने लग गये – सब मिल गये पर बस बॅटी ही नहीं मिली। फिर उम्र के साथ यह आर्ची कॉमिक्स का यह जनून भी चला गया।

क्या कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो बॅटी को छोड़ विरॉनिका से शादी कर ले … खैर अमेरिकन और भारतीयों के सोच में कुछ अन्तर तो है।

कुछ दिन पहले पढ़ा कि आर्ची कॉमिक्स प्रकाशकों ने घोषणा की है कि आर्ची, विरॉनिका से शादी कर रहा है। मेरा तो दिल ही टूट गया। क्या कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो बॅटी जैसी प्यारी और बेहतरीन व्यक्तित्व की लड़की छोड़ कर, विरॉनिका जैसी अमीर पर … से शादी कर ले।

मुझे तो बॅटी ही अच्छी लगती थी। बहुत ढ़ूढ़ा पर मिली नहीं – मिलती तो शायद उसी के साथ होता। वह होगी पर वह मुझे नहीं, आर्ची को ढ़ूढ रही होगी। जीवन का यही रोना है हम जिसे ढ़ूढते हैं वह किसी और को ढ़ूढ रहा होता है।

क्या मज़ा है कि मुन्ने की मां आजकल चिट्ठकारी से दूर है। वरना, यह पढ़ कर तो मेरी खाल खींच लेती। आज का खाना और नहीं मिलता :-)

बॅटी, तो आर्ची के पास है, उसके दिल के करीब, फिर भी उसे छोड़, विरॉनिका से शादी कर रहा है – हुंह।

Archie proposes Veronica सच तो यह है आर्ची की शादी बॅटी से और रॅगी की शादी विरॉनिका से होनी चाहिये।  शायद यह अन्तर अमेरिकन और भारतीयों के सोच में है। खैर यदि हम भावुक है और  वे भौतकवादी – हमारे उनके बीच तो कुछ अन्तर तो होगा। यह निर्णय आमेरिकन सोच को परलिक्षित करता है।

लेकिन आर्ची तो अच्छा लड़का है उसे तो जीवन में अच्छी लड़की मिलनी चाहिये – शायद जीवन का सत्य यही है - लड़को को अच्छी लड़की और अच्छी लड़कियों को अच्छे लड़के नहीं मिलते हैं :-(

इस  शादी में अभी समय है। अगस्त में, आर्ची विरॉनिका को  शादी के लिये प्रस्ताव देगा और यह शादी सितम्बर में होगी :-( क्या टल नहीं सकती।

आर्ची, अब भी समय है, क्यों इतनी बड़ी भूल कर रहे हो – विरॉनिका नहीं पर बॅटी तुम्हारे लिये सही है उसी से शादी करो। पैसा ही सब कुछ नहीं होता।

अपने जीवन में भी बॅटी और विरॉनिका ऐसे ही हैं। यह चित्र देख कर समझ गये होंगे। वह कैसी युवती होगी जो सहेली को अपने जैसी ड्रैस में देख कर चिढ़ जाये।

Betty Veronica prom dress

कैसे, कैसे कोई, यह कर सकता है। क्या कोई इतना … हो सकता है।

८ सितंबर कॉमिक्स के अंक का यह चित्र भी देखिये। इसे देख कर लगता है कि यह तय नहीं है कि, आर्ची किस से शादी कर रहा है। क्या कहानी में कुछ मोड़ (twist) है। क्या प्रकाशक लोगों कि प्रतिक्रिया जानना चाह रहें हैं।

Archie Whom will he marry

गोरे तो दोनो के हाथ है, उंगलियां तो दोनो की सुन्दर हैं – आशा पर ही जीवन है :-)

Archie , don’t marry Veronica, marry Betty. She is the right girl for you. Money is not everything. My appeal to Archie comics publishers also -  this is a mistake.

इस चिट्ठी के पहले दो चित्र विकिपीडिया से हैं । तीसरा और पांचवां चित्र Archie & Jughead Bloggin’ with Boys! से लिया गया है। चौथा चित्र आर्ची कॉमिक्स के डाउनलोड पेज से लिया गया है जहां बहुत सारे चित्र हैं जिन्हें आप भी  डाउनलोड कर सकते है।

हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi

सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।:
Click on the symbol after the heading. This will take you to the page where file is. his will take you to the page where file is. Click where ‘Download’ and there after name of the file is written.)

यह ऑडियो फइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप -
  • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
  • Linux पर सभी प्रोग्रामो में – सुन सकते हैं।
बताये गये चिन्ह पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर लें।

सांकेतिक शब्द

दर्शन , पसन्द-नापसन्द, सूचना , Archie, Betty, Veronica, Reggi, jughead,

Reblog this post [with Zemanta]

Posted in दर्शन, विचार, सूचना | Tagged: , , | 5 Comments »