क्या आप सांपों से चम्पी कराना चाहेंगे
दिसम्बर 6, 2008 8s टिप्पणियाँ
स्पा (spa), एक ऐसी जगह, जहां आप स्वास्थ्य या तंदुरुस्ती बनाने के लिये जाते हैं। अधिकतर अच्छे होटलों में स्पा होते हैं पर क्या कोई ऐसी भी जगह है जहां सांपो को शरीर के उपर चला कर, उनसे चम्पी की जाय, जिससे आराम मिले?
उत्तरी इसराइल में, एडा बैरक (Ada Barrack) के पास मांसाहारी पेड़ों की बाड़ी है। उनके पेड़ कीड़ो मकड़ों से लेकर, छोटे स्तनपायी जानवर खाते हैं वे इसे लोगों को दिखा कर पैसा कमाती हैं। अपनी बाड़ी दिखाते समय पड़ों में छोटे मोटे सांप को बाहर निकालती हैं अक्सर उसे देखने वाले लोगों को दे देती हैं। कुछ ने उनसे कहा कि सांप को पकड़ कर उन्हें आराम मिलता है। बस इसी से उन्हें लगा कि क्यों न भारी सांपों को लोगो पर चला कर उन्हें आराम की अनुभूति करवायी जाय और उन्होंने इस तरह का स्वास्थ्य केन्द्र खोल दिया। यह चल निकला। बहुत से लोग उनके पास इसी काम के लिये आते हैं।

वे सांपों को आपके खुले शरीर के ऊपर डालती हैं और लोगों के मुताबिक, जब सांप शरीर पर चलते हैं तो उन्हें आराम, एक तरह की शान्ति मिलती है। वे, इस बात के लिये, ८० डॉलर लेती हैं। आश्चर्य बहुत से लोगों यह अच्छा लगता है।
इसके बारे में आप विस्तार से, टाइम पत्रिका के इस लेख में पढ़ सकते हैं। यह चित्र भी वहीं से उन्हीं के सौजन्य से है। इस बारे में यदि विडियो देखना चाहें तो यहां देखिये। विडियो देखने के बात कुछ अजीब सी अनुभूति होती है। बाद में यह मता कहियेगा कि मैंने बताया नहीं।
![Reblog this post [with Zemanta]](http://img.zemanta.com/reblog_e.png?x-id=88b470da-6a18-4b28-8d05-067bc7b2f045)

इस पोस्ट को पढने से ही अजीब सी अनुभूति होने लगी, तो न फोटू देखी न वीडियो
एक नया अहसास संभवतः एक नयी ऊर्जा का प्रणेता बनता होगा.
जानकारी के लिए आभार.
मुझे तो विचार मात्र से गुदगुदी होने लगी। अपन तो कराने से रहे।
bahut hi ajeeb baat hai.magar aisa bhi hota hai.
इस तस्वीर में दिखाए गए साँप का काटा फिर भी पानी मांग लेता है, लेकिन राजनैतिक साँपों का काटा तो पानी मांगने लायक भी नहीं रहता.
मेरे तो रोंगटे खड़े हो गए पढने के बाद | मुझे तो माफ़ ही कीजिये |
प्रभु! अजब तेरी दुनिया, गजब तेरे लोग्
main kya kahun ..main to sarp premi hun
ek tajurba ye bhi sahi