छुट-पुट

उन्मुक्त पर मेरे विचार, छुट-पुट पर इधर उधर

Archive for August, 2008

जहां पेंग्युन भी उड़ सकती हैं

Posted by उन्मुक्त on August 28, 2008

मैं तो यही समझता कि पेंग्युन उड़ नहीं सकती हैं पर शायद क्या मालुम कोई ऐसी जगह हो।

:-)

Posted in सॉफ्टवेयर | 6 Comments »

माँ री ऐसा तो न सोचा था

Posted by उन्मुक्त on August 15, 2008

विचारों अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मूलभूत है। यह उन्हीं को मिल सकती है जो इस अधिकार के लिये खड़े हो सकें।

‘उन्मुक्त जी, आपका शीर्षक तो आशा जी द्वारा लिखी चिट्ठी पर कि उन्हीं की टिप्पणी है। उसका आपकी ऊपर की बात से क्या संबन्ध। आप तो बस कहीं की बात कहीं ले कर उड़ लेते हैं। बन्द करिये अपनी बकबक को।’

तिब्बती मूल के लोग सब जगह चीन में हो रहे ओलिम्पिक का विरोध कर रहे हैं। वे कहते हैं इनका चीन में मानवाधिकार का हनन हो रहा है इसलिये इनका विरोध होना चाहिये। कुछ दिन पहले न्यूयॉर्क में चीन के वाणिज्यदूतावास के सामने तिब्बती लोगों ने प्रदर्शन किया। इसका विडियो बना कर यूट्यूब में डाल दिया। वे चाहते थे कि लोग इसे देखने आयें इसलिये उन्होंने इसका शीर्षक Beijing Olympics Opening Ceremony डाल दिया।

The seat of the IOC in Lausanne.Image via Wikipedia

International Olympic Committee (IOC) (आईओसी) ने  यूट्यूब को एक नोटिस Digital Millennium Copyright Act (DMCA) (डीएमसीए) के अन्दर दिया कि यह उनके कॉपीराइट का उल्लंघन है।

WORLD INTELLECTUAL PROPERTY ORGANISATION (WIPO) (वाइपो) ने १९९० दशक के अन्त में WIPO Copyright Treaty (WCT)(डब्लूसीटी) और WIPO Performances and Phonograms Treaty (WPPT) (डब्लूपीपीटी) नामक दो संबन्धित सन्धिपत्र (sister treaties) बनाये हैं। अमेरिका ने डीएमसीए अधनियम इसी के अनुपालन में बनाया है।

आईओसी से नोटिस मिलने के मिनटों में ही यूट्यूब ने इसे हटा दिया। बाद में जब उन्होंने इस पर गौर किया तो उन्हें लगा कि यह तो किसी प्रकार डीएमसीए अधनियम का उल्लंघन नहीं करता है। उन्होने इसका विरोध किया। आईओसी को भी अपनी गलती समझ में आयी। उन्होंने अपनी नोटिस वापस ले ली। यदि वे इसकी आवाज़ नहीं उठाते तो आईओसी कभी नोटिस वापिस नहीं लेता। इसके बारे में आप यहां विस्तार से पढ़ सकते हैं और नीचे इस विडियो को देख सकते हैं।

सच  है अपने अधिकारों के लिये आवाज़ उठाइये नहीं तो कोई सुनेगा नहीं – पर आवाज़ उस तरह से नहीं जैसे कि आजकल लोग सब बन्द कर, हिंसा पर उतारू हो कर, उठाते हैं। महात्मा गांधी ने भी आवाज़ उठायी, वही रास्ता सही है।

महिला अधिकारों की भी आवाज़ उठनी चाहिये और हिन्दी चिट्ठाजगत में चोखरबाली और नारी नामक चिट्ठे यह बाखूबी करते हैं। पुरुषों को इन चिट्ठों को पढ़ना जरूरी है। यह चिट्ठे न केवल किसी बात का दूसरा स्वरूप पेश करते हैं पर हिन्दी चिट्ठाजगत की परिक्वत्ता की तरफ भी इशारा करते हैं। हांलाकि, कभी कभी इनकी चिट्ठियों और उस पर आयी टिप्पणियों पर लगता है – माँ रे ऐसा तो न सोचा था।

चोखर बालियों, नारियों, और आशा जी से, भूल चूक लेनी देनी :-)

Reblog this post [with Zemanta]

Posted in IPR, hindi, कानून, सूचना, हिन्दी | Tagged: , , , , , , , | 4 Comments »

बीजिंग ओलिम्पिक और लिनेक्स

Posted by उन्मुक्त on August 10, 2008

अमेरिका में आप एनबीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन बीजिंग ओलिम्पक देख सकते हैं पर यह सुविधा लिनेक्स वालों कर लिये नहीं है।

बीजिंग ओलिम्पिक्स लिनेक्स की टांय टांय फिस

बीजिंग ओलिम्पिक्स में - लिनेक्स की टांय टांय फिस

मालुम नहीं वे  ऐसा क्यों कर रहे हैं। शायद, ज्यादा कामुक और भावुक लोगों को वंचित रखना चाहते हैं तथा  ठंडे और कठोर लोगों को बदलना चाहते हैं। कह नहीं सकता कि यह कितनी देर चल पायेगा। क्योंकि लोग तोड़ की कोशिश में लगे हुए हैं।

मालुम नहीं हिन्दुस्तान में ओलिम्पिक दिखाया जा रहा है कि नहीं। हमें क्या करना मेरे पास तो दूरदर्शन की दिश सैटेलाइट है। उसमें भी आजकल अक्सर  सिगनल गायब रहता है – मौसम की खराबी है। ऐसे भी आता होता तो देखने कि क्या जरूरत थी हॉकी से तो हम गायब ही हैं :-(

पुनः ऐसे कभी कभी जब सिगनल ठीक रहता है तो बीजिंग ओलिम्पिक दूरदर्शन के स्पोर्टस् चैनल में दिखायी पड़ जाता है।

Posted in सूचना, सॉफ्टवेयर, हिन्दी | Tagged: , , , , | 2 Comments »