क्या ओबामा विकीपीडिया, ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर की तरह हैं
‘उन्मुक्त जी, यह क्या कह रहें है?’
ओबामा, मुक्त मानक के पक्षधर हैं। यह बात मैंने अपनी चिट्ठी मुक्त मानक और अमेरिकी चुनाव में लिखी थी और जहां उन्होने यह कहा था उसका जिक्र किया था। वे,
- खुले विचारों के हैं,
- सबको साथ लेकर चलने की बात करते हैं,
- अपने आप को बेहतर करते चले जा रहें हैं,
शायद इस लिये न्यूयॉर्क के अपने लेख The Wiki-Way to the Nomination में इस तरह की बात लिखी। इस लेख के मुताबिक लिनेक्स और फायरफॉक्स ओपेन सोर्स की सफलता के नमूने हैं।
जिस तरह से अमेरिका के हालात हैं उससे तो यह लगता है कि जो भी डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार होगा वही चुनाव जीतेगा। अब जब ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार हो गये हैं तो लगता है कि वही जीतेंगे। क्या, वे अमेरिका को उसी तरह से बना बनायेंगे जैसे ओपेन सोर्स के अच्छे नमूने हैं। उनका विडीयो ‘हां, हम कर सकते हैं’ (Yes we can) तो कुछ ऐसी आशा दिलाता है। क्या उनके जीतने के बाद मुक्त मानक, विकीपीडिया, और ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर को बढ़ावा मिलेगा – देखें कि आने वाले कल में क्या होता है।
(सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।: Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. Click where ‘Download’ and there after name of the file is written.)
- यदि भगवान साहूकार होता ►
- अंतरजाल की माया नगरी की अन्तिम कड़ी: वेबसाइटों पर कॉपीराइट का उल्लंघन ►
यह ऑडियो फइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप -
- Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
- Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
- Linux पर सभी प्रोग्रामो में – सुन सकते हैं।
बताये गये चिन्ह पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर लें।

[...] मानक और अमेरिकी चुनाव‘ और ‘क्या ओबामा विकीपीडिया, ओपेन सोर्स सॉफ…‘, लिखी हैं। जिसमें यह बताने का [...]