छुट-पुट

उन्मुक्त पर मेरे विचार, छुट-पुट पर इधर उधर

  • Can Not See Hindi or Want to read this Blog/ Post in another Script

    If you can not see Hindi the set your view or character encoding to Unicode UTF-8.

    If you wish read the post in any other Indian or Roman script then please go here.
  • Fill up the post address;
  • Tick the script in which you wish to read; and
  • Click on the button 'Transliterate (I have read the disclaimer)'.
  • RSS बकबक पर नयी प्रविष्टियां

    • The file 'वकीलों की सबसे बेहतरीन जीवनी - कोर्टरूम' was added by unmukt
      वकीलों की सबसे बेहतरीन जीवनी - कोर्टरूम.ogg यह हिन्दी पॉडकास्ट अमेरिका के प्रसिद्ध वकील लाइबोविट्ज़ और उसकी जीवनी कोर्टरूम के बारे में है। यह ऑग फॉरमैट में है इन फाईलों को आप, Audacity, Mplayer, VLC media player, या Firefox में सुन सकते हैं। फाईल को डाउनलोड कर उक्त प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्राम को डिफॉल्ट में कर लें। This podcast in Hindi is about famou […]
    • The file 'बुलबुल मारने पर दोष लगता है' was added by unmukt
      बुलबुल मारने पर दोष लगता है.ogg यह पॉडकास्ट इसी नाम से मेरी नयी श्रंखला की भूमिका है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप, Audacity, Mplayer, एवं VLC media player में सुन सकते हैं। फाईल को डाउनलोड कर उक्त प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्राम को डिफॉल्ट में कर लें। This podcast in Hindi is introduction of my new series. It is in ogg format. […]
    • The file 'यू हैव किल्ड गॉड, सर' was added by unmukt
      यू हैव किल्ड गॉड, सर.ogg इस पॉडकास्ट में, अमेरिका के लूज़िआना राज्य के साइंस एजूकेशन ऐक्ट, ब्रिटानी फिल्म क्रिएशन और इस श्रंखला के निष्कर्ष की चर्चा है। यह ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप, Audacity, Mplayer, एवं VLC media player में सुन सकते हैं। फाईल को डाउनलोड कर उक्त प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्राम को डिफॉल्ट में कर लें। This post is about […]
  • बकबक पर पॉडकास्ट कैसे सुने

    बकबक पर अधिकतर ऑडियो क्लिपें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप,

    * Windows पर कम से कम Audacity एवं Winamp में;

    * Linux पर लगभग सभी प्रोग्रामो में; और

    * Mac-OX पर कम से कम Audacity में,

    सुन सकते हैं। ऑडियो क्लिप पर चटका लगायें फिर या तो डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्राम को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर ले। मैंने इसे ogg फॉरमैट में क्यों रखा है यह आप मेरे उन्मुक्त चिट्ठे की पापा, क्या आप उलझन में हैं चिट्ठी पर पढ़ सकते हैं। यदि इसे mp3 फॉरमैट में सुनना चाहें तो यहां चटका लगायें।
  • मेरे पॉडकास्ट बकबक की फीड

    मेरे पॉडकास्ट बकबक की RSS फीड यह और फीड बर्नर से फीड है यह है।
  • RSS लेख पर नयी प्रविष्टियां

  • RSS उन्मुक्त पर नयी प्रविष्टियां

  • RSS मुन्ने के बापू पर नयी प्रविष्टियां

  • Archive for May, 2008

    इंगलैंड में कंप्यूटर प्रोग्राम और पेटेंट के संबन्ध में नया निर्णय

    Posted by उन्मुक्त on May 17, 2008

    पेटेंट, बौद्धिक सम्पदा अधिकारों में सबसे महत्वपूर्ण है और शायद सबसे मुश्किल भी। मैंने इसके बारे में तीन श्रंख्ला पेटेंट, पेटेंट और कंप्यूटर प्रोग्राम, पेटेंट और पौधों की किस्में एवं जैविक भिन्नता अपने उन्मुक्त चिट्ठे पर की है। इनकी पहली कड़ी यहां, यहां, और यहां और अन्तिम कड़ी यहां, यहां, और यहां हैं। इसके बाद इन्हें संकलित कर, अपने लेख चिट्ठे पर पेटेंट, पेटेंट और कंप्यूटर प्रोग्राम, और पेटेंट और पौधों की किस्में एवं जैविक भिन्नता नाम से चिट्ठियां पोस्ट की हैं। बौद्धिक सम्पदा अधिकारों में सबसे महत्वपूर्ण है और शायद सबसे मुश्किल भी। मैंने इसके बारे में तीन श्रंख्ला पेटेंट, पेटेंट और कंप्यूटर प्रोग्राम, पेटेंट और पौधों की किस्में एवं जैविक भिन्नता अपने उन्मुक्त चिट्ठे पर की है। इनकी पहली कड़ी यहां, यहां और यहां और अन्तिम कड़ी यहां, यहां और यहां हैं। इसके बाद इन्हें संकलित कर एक इसी नाम से तीन चिट्ठियां अपने लेख चिट्ठे पर यहां, यहां और यहां रखी हैं। पेटेंट विषय में सबसे विवादास्पद विषय है कि कंप्यूटर प्रोग्राम कब पेटेंट कराया जा सकता है। इस बारे में अलग-अलग देशों के नियम भी भिन्न हैं। यह सब इस श्रंखला में विस्तार से बताया है।

    कंप्यूटर प्रोग्राम को पेटेंट कराने के विषय में भी सबसे विवादास्पद बात है कि क्या कंप्यूटर के द्वारा व्यापार करने के तरीके को क्या पेटेंट कराया जा सकता है? मैंने क्या अमेरिका में कंप्यूटर प्रोग्राम के संबन्ध में पेटेंट का कानून बदलेगा की चिट्ठी पर बताया था कि अमेरिका में उलझन क्यों शुरू हुई और क्या वहां पर कानून बदलेगा। इंगलैंड में कंप्यूटर प्रोग्राम के संबन्ध में, पेटेंट के कानून में एक निर्णय के द्वारा कुछ बदलाव आया है। आज इसी की चर्चा है।


    यूरोपियन पेटें‍ट कनवेशंन १९७३ (ई.पी.सी.) का अनुच्छेद ५२(२) कहता है कि मानसिक कार्य करने की प्रक्रिया, खेल खेलने के तरीके, व्यापार तरीके, और कं‍प्यूटर प्रोग्राम आविष्कार नहीं माने जायेगें। यानी कि, कं‍प्यूटर प्रोग्राम और व्यापार तरीकों को पेटेंट नहीं किया जा सकता। यही ई.पी.सी. के सदस्य देशों का भी कानून है। किन्तु व्यवहार में, यह नियम बदल गया है। यूरोप के देशों में इस बारे के कानून में विरोधाभास है। कुछ देश, यदि आवेदन पत्र – कंप्यूटर प्रोग्राम या व्यापार के तरीकों की जगह – तकनीकी में बढ़ोत्तरी की तरह प्रस्तुत किये जांय तो उस पर पेटेंट दे रहे हैं पर इंगलैंड में ऐसा नहीं हो रहा था था वे सारे आवेदन पत्रों को खारिज कर रहे थे।

    United Kingdom Intellectual Property Office (UKIPO) (यू.के.आई.पी.ओ.) के समक्ष पेटेंट करवाने के लिये छः आवेदन पत्र दिये गये। इन सब में किसी भी कार्य को करने के लिये कंप्यूटर प्रोग्राम की सहायता ली जा रही है यह सारे आवेदन यू.के.आई.पी.ओ. ने इस बात पत खारिज कर दिये कि यूरोपियन पेटें‍ट कनवेशंन १९७३ (ई.पी.सी.) के अनुच्छेद ५२ के अन्दर यह पेटेंट नहीं किये जा सकते। इसके विरुद्ध अपील प्रस्तुत की गयी। जो कि In re Astron Clinica {(२००८) EWHC ८५ (Pat); २००८ WLR (D) १२} मुकदमें २८ फरवरी २००८ को स्वीकार कर ली गयी। न्यायालय का कहना है कि,

    ‘[C]laims to computer programs are not necessarily excluded by Article 52. In a case where claims to a method performed by running a suitably programmed computer or to a computer programmed to carry out the method are allowable, then, in principle, a claim to the program itself should also be allowable.’
    यदि प्रोग्रामड् किये गये किसी कंप्यूटर पर किसी तरीके के लिये पेटेंट दिये जा सकते हैं तब सिद्धान्तः उस प्रोग्राम के लिये भी दिये जा सकते हैं।

    इस निर्णय के कारण, अब कंप्यूटर प्रग्राम के लिये आवेदन पत्र केवल इस बात पर खारिज नहीं किये जा सकते हैं कि वे यूरोपियन पेटें‍ट कनवेशंन १९७३ (ई.पी.सी.) के अनुच्छेद ५२ से बाधित हैं।

    हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi

    (सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।: Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. Click where ‘Download’ and there after name of the file is written.)

    • अंतरजाल की माया नगरी की अन्तिम कड़ी: वेबसाईट पर विडियो और गाने अपलोड करने के कारण कॉपीराइट का उल्लंघन
    • द डबल हेलिक्स की पुस्तक समीक्षा

    यह ऑडियो फइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप -

    • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
    • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
    • Linux पर सभी प्रोग्रामो में – सुन सकते हैं।

    बताये गये चिन्ह पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर ले।

    सांकेतित शब्द

    Internet, technology, Science, सूचना प्रद्योगिकी, सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेर, सॉफ्टवेर, सौफ्टवेर, आईटी, अन्तर्जाल, इंटरनेट, इंटरनेट, टेक्नॉलोजी, टैक्नोलोजी, तकनीक, तकनीक, तकनीकी,

    Posted in IPR, कानून, सूचना, सॉफ्टवेयर, हिन्दी | Tagged: , | 1 Comment »