ऐ मेरे दिल कहीं और चल
ऐ मेरे दिल कहीं और चल,
फायरफॉक्स की सूरत से दिल भर गया,
ढ़ूंढ ले परसोना कोई नया।
चल जहां बोरियत न हो,
जहां गुस्से की आकांशा न हो,
बस शान्ति हो जहां।
मुझे यह बताने की जरूरत नहीं है कि फायरफॉक्स सबसे बेहतरीन वेब ब्रॉउसर है पर क्या इसकी एक ही सूरत देखते आपका मन नहीं भरता, क्या आप नहीं चाहते कि यह बदल जाय। यदि आपका जवाब हां है तो समझिये आपकी मुराद पूरी हो गयी।
अब आप अपने फायरफॉक्स की सूरत (theme) बदल सकते हैं
मॉज़िला लैबस् ने फायरफॉक्स का परसोनास् नाम का नया प्रसार निकाला है। इसे फायरफॉक्स में जोड़ें और मन पसन्द सूरत (theme) पायें।

आप को तो मालुम ही है कि मुझे तो शान्ति से ही चिपकना पसन्द है। इसीलिये मैंने तो अपने फायरफॉक्स में शान्ति (tranquility) नाम की सूरत (theme) डाली है। देखिये फायरफॉक्स में मेरा पेजफ्लेक कैसा लगता है।
सबसे बायें कॉलम में है मेरा उन्मुक्त हिन्दी चिट्ठों का फीड एग्रेगेटर, दूसरे कॉलम में है आप सबके पॉडकास्ट (यदि किसी का ना हो तो कृपया बता दें ताकि मैं जोड़ दूं), तीसरे कॉलम में है मेरे और मेरी पत्नी के चिट्ठे और चौथे में है मेरे पसन्दीदा कुछ अन्य वेबसाइट।
मैं जानता हूं कि आप यहां यह शीर्षक पढ़ कर फायरफॉक्स के बारे में पढ़ने नहीं आये थे आप तो दाग फिल्म में तलत महमूद का गाना सुनने आये थे जो कि दिलीप कुमार पर फिलमाया गया था। यह गाना यदि आप अल्पना जी की आवाज में सुनना चाहें तो यहां जा कर सुन सकते हैं। मूल गाना सुनने के लिये यहां चटका लगायें और देखना चाहते हैं तो यहां देखें
(सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।: Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. Click where ‘Download’ and there after name of the file is written.)
- विज्ञान कहानियों के जनक जुले वर्न ►
- अंतरजाल की माया नगरी की नवीनतम कड़ी: ग्रॉकस्टर केस में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का फैसला ►
यह ऑडियो फइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप -
- Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
- Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
- Linux पर सभी प्रोग्रामो में – सुन सकते हैं।
बताये गये चिन्ह पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर ले।
सांकेतित शब्द
Internet, technology, सूचना प्रद्योगिकी, सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेर, सॉफ्टवेर, सौफ्टवेर, आईटी, अन्तर्जाल, इंटरनेट, इंटरनेट, टेक्नॉलोजी, टैक्नोलोजी, तकनीक, तकनीक, तकनीकी,


बहुत अच्छा लगा.
bahut achha laga padhkar
rochak jaankari hai..