सहायता और सुझाव
Posted by उन्मुक्त on December 24, 2007
मैं, लगभग १८ महीने से, हफ्ते में एक बार हिन्दी में बकबक नाम से पॉडकास्ट कर रहा हूं। लेकिन पॉडकास्ट करने के बाद मुझे उसके बारे में एक चिट्ठी भी पोस्ट करनी पड़ती है ताकि लोगों को पता चले। पॉडकास्ट करना, चिट्ठी लिखने से कहीं ज्यादा आसान है। इसका प्रयोग आगे बढ़ेगा। हिन्दी चिट्ठों के चार प्रमुख फीड एग्रेगेटर – चिट्ठाजगत; ब्लागवाणी; नारद; और हिन्दीबलॉग डॉट कॉम – हैं। यदि किसी चिट्ठी में पॉडकास्ट या फिर
हिन्दी चिट्ठों के फीड एग्रेगेटर यदि हिन्दी पॉडकास्टों की प्रविष्टियों की सूचना दे दें तो अच्छा हो।
विडियोकास्ट हो तो बता देते हैं पर शायद यदि पॉडकास्ट के बारे में कोई चिट्ठी न हो, तो नहीं बताते हैं। क्या ऐसा हो सकता है कि हिन्दी चिट्ठियों के साथ यह पॉडकास्ट की भी सूचना दें? इससे उसके बारे में चिट्ठी लिखने से छुट्टी मिलेगी और ठीक से पता चलेगा कि कतने लोग सुनते हैं।
यह काम मुश्किल है कि आसान – यह तो तकनीक से जुड़े लोग बता पायेंगे पर मेरे विचार से आसानी से होना चाहिये, क्योंकि सारे पॉडकास्ट अपनी फीड देते है। मेरे पॉडकास्ट की RSS फीड यह है और फीड बर्नर से बनी फीड यह है।
हां, मैंने आज ही अपना नया पॉडकास्ट Scott’s Last Expedition अपलोड किया है। यह इस पुस्तक की समीक्षा है।
यह ऑडियो फाइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप -
- Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
- Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC media player में; और
- Linux पर सभी प्रोग्रामो में -
सुन सकते हैं। ऑडियो फाइल पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर ले।
| Hosted by eSnips |
विपुल जैन said
http://www.chitthajagat.in/?podcast=dekho
पॉड-वॉडकास्ट एक साथ
http://www.chitthajagat.in/feed.xml?podcast=dekho
यह फीड सभी पॉड-वॉडकास्ट एक साथ दिखाती है।
आप इस का प्रयोग कर कोई जुगाड बना सकते हैं। किसी भी एग्रीगेटर द्वारा मेल भेजना स्पेम जैसा हो जाएगा।
विपुल जी, यह उन पॉडकास्ट को दिखाता है जो किसी चिट्ठी के साथ हिन्दी ब्लॉग में पोस्ट किये जायें। मैं पॉडकास्ट बकबक नाम से करता हूं। चिट्ठाजगत इसकी प्रविष्टियां तब तक नहीं दिखाता है जब तक मैं उसके बारे में हिन्दी चिट्ठे पर न लिखूं। यानि कि वह केवल हिन्दी चिट्ठों की प्रवष्टियों को दिखाता है। बकबक फोल्डर की फीड है क्या यह संभव है कि उसकी प्रविष्टिया बिना हिन्दी चिट्ठे पर लिखे फीड एग्रेगेटर पर आ जांय। यदि ऐसा होता है तो मैं दो बार काम करने से बच जाऊं। मैंने तो अपने लिये यहां सारे पॉडकास्ट देखने का जुगाड़ बना रखा है। यदि हिन्दी फीड एग्रेगेटर पर भी आ जाता तो मैं दूसरी बार काम करने यानि कि उसके बारे में लिखने से बच जाता। – उन्मुक्त
विपुल जैन said
चिट्ठाजगत इसकी प्रविष्टियां तब तक नहीं दिखाता है जब तक मैं उसके बारे में हिन्दी चिट्ठे पर न लिखूं। यानि कि वह केवल हिन्दी चिट्ठों की प्रवष्टियों को दिखाता है।
गलत
http://hindyugm.mypodcast.com/
यह लीजिए, यह सिर्फ पॉडकास्ट छापता है।
पॉडकास्ट मानक फीड में कुछ टैग होते हैं, हम वो पढ़ते हैं, हम बिना टैग वाली पोस्ट भी छाँट लेते हैं।
मगर, शीर्षक हिन्दी होना चाहिए। पॉडकास्ट का सिर्फ लिंक नहीं छाँटा जाता, widget होना चाहिए।
विपुल जी, शायद मेरी फइलों का नाम हिन्दी में नहीं हो सकता है। यह मुश्किल मैंने आपको अलग से ई-मेल के द्वारा बतायी है। इसके अतिरिक्त बाकी सब हिन्दी में है। इन फइलों के टैग, इस फाइल का वर्णन और यह पॉडकास्ट – उन्मुक्त