कुछ समय पहले मैंने जूले वर्न के बारे में चिट्ठी पोस्ट की थी। इस चिट्ठी में उनकी कई और पुस्तकों का जिक्र किया था। यह सारी पुस्तकें तथा अंग्रेजी साहित्य एवं अन्य भाषाओं में लिखे प्रसिद्ध उपन्यास, मैंने अपने बचपन में पढ़े थे। इसमें अधिकतर हिन्दी में ही थे।

जुले वर्न की पुस्तक अस्सी दिन में दुनिया की सैर वाली चिट्ठी पोस्ट करते समय मैंने इन पुस्तकों फिर से ढ़ूढ़ना शुरु किया। मुझे यह फिर से मिली और मैंने इनका पूरा सेट फिर से खरीद लिया। यह पुस्तके हैं,

  • 20,000 Leagues Under the Sea समुद्री दुनिया की रोमांचकारी यात्राएं
  • Aesop’s Fables ईसप की कहानियां
  • Alice in Wonderland जादूनगरी
  • Anderson’s Fairy Tales बर्फ की रानी
  • Around the World in 80 Days अस्सी दिन में दुनिया की सैर
  • Black Beauty काला घोड़ा
  • Black Tulip काला फूल
  • Call of the Wild जंगल की कहानी
  • Coral Island मूंगे का द्वीप



count-of-monte-christo.jpg


  • Count of Monte Christo कैदी की करामात
  • David Copperfield डेविड कापरफील्ड

don-quiote.jpg


  • Don Quiote तीसमार खां
  • Grimm’s Fairy Tales परियों की कहानियां

gullivers-travels.jpg


  • Gulliver’s Travels गुलिवर की यात्राएं
  • Ivanhoe वीर सिपाही
  • Kidnapped चांदी का बटन
  • Moby Dick मोबी डिक
  • Pinnochio कठपुतला

robinhood.jpg


  • Robinhood राबिनहुड
  • Robinson Crusoe राबिन्सन क्रूसो
  • Stories from Arabian Nights जादू का दीपक
  • Swiss Family Robinson अद्भुत द्वीप
  • Talisman चमत्कारी ताबीज
  • The Seven Voyages of Sindbad सिंदबाद की सात यात्राएं

three-musketeers.jpg

  • Three Musketeers तीन तिलंगे
  • Tom Sawyer बहादुर टाम
  • Treasure Island खजाने की खोज में

यह पुस्तकें, किशोरों के लिये, सरल हिन्दी में, शिक्षा भारती, मदरसा रोड कश्मीरी गेट, दिल्ली-६ ने प्रकाशित की हैं। यह पुस्तकें बहुत सस्ती हैं - २५ रूपये में एक है। यदि आप सब साथ खरीदें तो कुछ छूट भी हैं। यदि आपके मुन्ने या मुन्नी (८ से १३ साल तक के हों) तो उनके लिये अवश्य खरीदिये।

मुझे तो इन पुस्तकों को फिर से पढ़ने में मजा आया। हो सकता है कि आप को भी आये।


  1. समीर लाल

    आभार इस जानकारी के लिये. बच्चों के जन्मदिन में उपहार भी दी जा सकती हैं. इस बार की यात्रा में कुछ बच्चों को देने के लिये अच्छा मार्ग सुझाया. वरना सोच ही रहा था कि उन्हें क्या दिया जाये.

  2. दीपक श्रीवास्तव

    क्यों नही आएगा आप कहे और मजा न आए ऐसा भी क्या होता है

  3. mamta

    अरे वाह !क्या ख़ूब याद दिलाई इन पुस्तकों की। शुक्रिया।

  4. Annapurna

    दिन लौटा दिए आपने।

  5. जाकिर अली "रजनीश"

    आपकी पोस्ट देखकर बहुत अच्छा लगा। आपने बचपन के दिनों की याद दिला कर एक दिल में प्रसन्नता की लहर दौडा दी। बधाई।

Leave a Comment




  • Can Not See Hindi or Want to read this Blog/ Post in another Script

    If you can not see Hindi the set your view or character encoding to Unicode UTF-8.

    If you wish read the post in any other Indian or Roman script then please go here.
  • Fill up the post address;
  • Tick the script in which you wish to read; and
  • Click on the button 'Transliterate (I have read the disclaimer)'.
  • Recent Posts

  •  

    October 2007
    M T W T F S S
    « Sep   Nov »
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    293031  
  • Top Posts

  • नयी टिप्पणियां

    चन्द्र… on आप कब डेस्क…
    Prashant Priyadarshi on क्या आप जान…
    alpana on ऐ मेरे दिल क…
    mehhekk on ऐ मेरे दिल क…
    Atul Kumar on ऐ मेरे दिल क…
  • श्रेणियां

  • कितनी बार देखा गया

    • 10,270 बार
  • Meta