चिट्ठे और पॉडकास्ट के लिये सहयोग
Posted by उन्मुक्त on August 15, 2007
मैंने कुछ दिनो पहले हिन्दी चिट्ठों की प्रविष्टियों का उन्मुक्त फीड एग्रेगेटर बनाया था। यह उन्मुक्त इसलिये है क्योंकि यहां सबका स्वागत हैं। यह बिना भेदभाव करे सारी चिट्ठियों की सूचना देता है। इसका नाम देवनागरी चिट्ठे रखा था क्योंकि यह केवल चिट्ठों की नयी प्रविष्टियों को बताता था। मैंने इसमें कुछ सुधार किया है। यह पॉडकास्ट की भी प्रविष्टियों को बताता है। इसलिये, इसका नाम बदल कर अब ‘चिट्ठे और पॉडकास्ट‘ कर दिया है। इसी के लिये कुछ सहयोग की आवश्यकता है।
खबराइये नहीं – कोई आर्थिक सहयोग नहीं चाहिये
इसमें न केवल कोई धेला खर्च हुआ है, न ही तकनीक के किसी ज्ञान की जरूरत है। मैं केवल यह सहयोग चाहता हूं कि जब आप हिन्दी (देवनागरी लिपि) में लिखे या हिन्दी में पॉडकास्ट करें तो कुछ देर बाद देख लें कि क्या यह आपकी प्रवष्टि बता रहा है कि नहीं। यदि नहीं बताता है तो उस प्रविष्टि के साथ मुझे ईमेल पर सूचना दे दें या यहीं पर टिप्पणी कर दें।
मैंने यह क्यों बनाया, कैसे बनाया, यह सब कुछ आप मेरी चिट्ठी ‘अंतरजाल पर हिन्दी कैसे बढ़े‘ पर पढ़ सकते हैं।
चलते, चलते, कुछ खास खबरेंः
- फोर्बस् पत्रिका के अनुसार एस.सी.ओ. के मुकदमें में निर्णय के बाद लिनेक्स का प्रयोग बढेगा। नॉवल के शेयरों मे २०% बढ़ोत्तरी आयी है है और एस.सी.ओ. के शेयरों और गिर कर केवल ४३ सेन्ट के ही रह गये हैं। अब देरी किस बात की है आप क्यों नही लिनेक्स स्थापित करते। क्या कहा, समझ में नहीं आता कि कैसे करें। लिनेक्स स्थापित करने का आसान विडियों यहां देखिये।
- जापान ने इस साल जुलाई में मुक्त फॉरमैट स्वीकार कर लिया। संयक्त राष्ट्र भी इसे स्वीकार करने की वकालत कर रहा है। मलेशिया सरकार ने भी स्वीकार कर लिया है।
मैं पहले ogg फॉरमैट पर पॉडकास्ट कर रहा था। मैंने फिर इसे mp3 पर करना शुरू किया। यह सब पढ़ने के बाद लग रहा है कि मैंने गलती की – मुझे ogg फॉरमैट पर पॉडकास्ट करना चाहिये न कि mp3 में। आगे से अब पुनः ogg फॉरमैट पर ही पॉडकास्ट करूंगा क्योंकि यह मुक्त है mp3 तो मालिकाना है। आईपॉड, आज नहीं तो कल, ogg फॉरमैट का समर्थन करेंगे।
रवि said
आपको बधाई. सुंदर , उत्तम प्रयास है.
mamta said
अच्छा हुआ जो बता दिया
Pramendra Pratap SIngh said
अति उत्तम,
ठीक हम आपके कथनानुसार काम करेगें