ओपेन सोर्स से ओपेन कोर्सवेर तक
जनवरी 20, 2007 5s टिप्पणियाँ
ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर आंदोलन न केवल सॉफ्टवेर के क्षेत्र में नये आयाम खोल रहा है पर उच्च शिक्षा के दरवाजों पर भी दस्तक दे रहा है। मैसाचुसैटस् इन्सटिट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी (एम.आई.टी.) दुनिया के सबसे अच्छे विश्वविद्यालय में से एक है। उसने १ नवम्बर २००६ तक, १५५० विषयों की कोर्स-साम्रगी एम.आई.टी. वेबसाईट में डाल रखी है। वे इसे ओपेन कोर्स वेर का नाम देते हैं। यह क्रिऐटिव कौमनस् के ऐट्रीब्यूशन नौन कौमर्शियल शेयर अलाईक लाईसेनस २.५ (Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 2.5) के अन्दर प्रकाशित किया गया है। यानि कि आपको इसे, प्रयोग करने, बांटने, संशोधन करने की स्वतंत्रता है पर ,
- आप इसे ऐसे ही या संशोधन करने के बाद, इसी लाईसेन्स के अन्दर ही प्रकाशित या बांट सकते हैं;
- आप इसे मुख्यतः व्यापार के फायदे के लिये नहीं प्रयोग कर सकते हैं;
- आपको इसका श्रेय एम.आई.टी. को देना होगा।
देखना है कि आने वाले समय में, उच्च शिक्षा में यह नया प्रयोग क्या नये आयाम खोलता है और ओपेन सोर्स आंदोलन किस प्रकार से हमारे जीवन में परिवर्तन लाता है।

अनंत संभवानायें हैं और भविष्य उज्जवल. जानकारी के लिये शुक्रिया.
एम आई टी वाले तो आपका अनुशरण करते दिख रहे हैं। जो बात आपने अपने ब्लाग की सामग्री के लिये कही वही वे अपने मसाले के लिये कह रहे हैं- उपयोग के लिये स्वतंत्र हैं, हो सके तो उल्लेख कर दो!
उन्मुक्त जी, यह क्रिएटिव कॉमन के लाइसेन्स बारे जरा विस्तार से सरल भाषा में समझा सकते हैं क्या। वह क्या होता है, क्या नियम हैं तथा उसका क्या प्रयोग होता है।
‘ओपेन सोर्स’ और ‘ओपेन कोर्स’ के अलावा ‘ओपेन हार्डवेयर’ और ‘ओपेन डिजाइन’ भी प्रचलन में हैं।
1) Open Design – Wikipedia
http://en.wikipedia.org/wiki/Open_design
2) Open Design Circuits
http://www.opencollector.org/history/OpenDesignCircuits/reinoud_index.html
3) Open Design dot ORG
http://www.opendesign.org/
taknik hi manav ki mukti k daaar kholegi .