छुट-पुट

उन्मुक्त पर मेरे विचार, छुट-पुट पर इधर उधर

क्या अमेरिका में वकील चिट्ठा नहीं लिख पायेंगे?

अमेरिका में वकील कई कारण से चिट्ठे लिखते हैं। इन चिट्ठों में कई तरह की बातें करते हैं:

  • कुछ कानून की बाते लिखते हैं तो कुछ अपने लॉ फर्म के बारे में;
  • कुछ यदि संवैधानिक मुद्दे उठाते हैं तो कुछ अपना विज्ञापन करते हैं;
  • कुछ व्यक्तिगत हैं तो कुछ केवल मुवक्किल पकड़ने के लिये।

वकील अपना विज्ञापन नहीं कर सकते हैं। यह उनके सदाचार के नियम के विरुद्ध है। इस पर अंकुश लगाने के लिये अमेरिका में कुछ स्टेट अपने कानून में परिवर्तन कर रहे हैं। हो सकता है कि वकीलों के चिट्ठे भी इस कानून के चपेट में आ जायें और अमेरिका के वकील उस तरह से चिट्ठे न लिख पायें जिस तरह से वे इस समय लिख रहें हैं। पर यह तय कर पाना मुश्किल है कि कब विज्ञापन हो रहा है और कब स्वतंत्र विचार व्यक्त किये जा रहे हैं। यह कठिन कार्य होगा। आप भी पढ़ें इस खबर को।

October 18, 2006 - Posted by उन्मुक्त | कानून | | No Comments Yet

No comments yet.

Leave a comment